पूरनपुर: नगर के एक बैंक्विट हॉल में भारतीय बजरंग दल ने की बैठक, 4 अगस्त को निकाली जाएगी जलाभिषेक बाइक यात्रा
पूरनपुर नगर के एक बैंक्विट हॉल में भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। चार अगस्त को भव्य जलाभिषेक बाइक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा बैंक्विट से शुरू होकर शेरपुर कला होते हुए धनाराघाट शारदा नदी पर पहुंचेगी। उसके बाद वहां से जल लेकर दोबारा पूरनपुर होते हुए। बंडा क्षेत्र में स्थित सुनासीर नाथ मंदिर में पहुचकर महादेव का जलाभिषेक करेंगे