फूलपुुर: मिझुरा में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की हुई दर्दनाक मौत
मंगलवार लगभग 01 बजे प्रयागराज जनपद के बहरिया थाना क्षेत्र के मिझुरा गांव में थ्रेसर मशीन लगाते समय एक मजदूर के साथ दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक मजदूर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई।घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।