शेखपुरा जिले के चेवाड़ा मुख्य मार्ग स्थित अन्दौली मोड़ के पास रविवार 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पोहे गांव निवासी शेखर सुमन अपनी मां को बाइक पर बैठाकर सिकंदरा के पोहे गांव से शेखपुरा के दल्लू चौक आ रहे थे।