चकिया: चकिया के मुजफ्फरपुर में धम्म महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता, 28 जून से होगा आयोजन
चकिया मुजफ्फरपुर सम्बोधित बुद्ध विहार में 28 जून से महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के जनसमर्थन में धम्म महोत्सव एवं भिक्षु संघ भोजन दान कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसे लेकर मुख्य धम्म उपदेशक क्रांतिकारी भंते विनाचार्य ने बुधवार सुबह 08 बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।