भिवानी: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में स्वर्ण पदक विजेता नूपुर का शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत
कजास्तिान में 30 जून से 6 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में कैप्टन हवासिंह अकादमी की महिला मुक्केबाज नुपूर श्योराण का भिवानी पहुंचने पर खेल प्रेमियों द्वारा स्वागत किया गया। 80 अधिकतम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर भिवानी पहुंची नुपूर श्योराण को यहां रोहतक गेट से भगत सिंह चौक तक विजयी जुलूस के रूप में लाया गया। नुपूर श्योराण कैप्टन हवासिंह की पौत्री हैं।