भिवानी: गांव घूसकानी में करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत, 7 महीने पहले हुई थी शादी
"सिकंदर सिंह ने बताया कि दीपेश की करीब 7 माह पहले 10 दिसंबर 2024 को शादी हुई थी। परिवार में अभी शादी की खुशियां थी, लेकिन इस हादसे के कारण खुशियां मातम में तब्दिल हो गई। वहीं उसके भाई ओमसिंह को 4 बच्चे (2 बेटे व 2 बेटियां) हैं। जिनमें से दीपेश सबसे छोटा था। जिसकी करंट लगने के कारण मौत हो गई।"