संग्रामपुर: हल्की बारिश से खुली नगर पंचायत की पोल, संग्रामपुर की सड़कें बनीं तालाब
नगर पंचायत संग्रामपुर की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर लोगों के आक्रोश का कारण बन गई है। हल्की बारिश होते ही नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्ड जलमग्न हो गए, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया। खासकर वार्ड संख्या 10, 11 और 12 में जलजमाव, कीचड़ और गंदगी की समस्या ने आमजन का जीवन प्रभावित कर दिया है।