मथुरा: भीषण हादसे में घायल दीपक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गर्भवती पत्नी का उजड़ा सुहाग
मथुरा के सबसे सुरक्षित जोन यानी एसएसपी दफ्तर के पास पिछले बुधवार को हुए उस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे ने आखिरकार एक घर का चिराग बुझा दिया है। एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद पुष्पांजलि कॉलोनी के दीपक ने केडी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। नशे में धुत युवकों की लापरवाही ने न केवल दो कारों को लोहे का ढेर बना दिया