चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में विभागीय उदासीनता और संवेदक की लापरवाही के कारण दो महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण कार्य लगभग दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम चार बजे बताया गया कि चैनपुर की जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित को पत्र लिखकर इन दोनों पुलों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। पुल अधूरे