चैनपुर: रामपुर हत्याकांड के मुख्य जवाबदेह चैनपुर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर पलामू के आरक्षी अधीक्षक श्री कपिल चौधरी जी से पूछा है कि रामपुर गांव के मृतक सकेन्द्र चौधरी के परिजनों द्वारा घटना के दिन पुलिस सहायता के लिए 112 पर डायल करने के बावजूद भी चैनपुर पुलिस को समय पर नहीं भेजने वाले दोषी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई।