महसी: शिवपुर बांध पर आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत, एक महिला गंभीर रूप से घायल, दूसरी महिला को आई हल्की चोटें
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहा बहरौली तटबंध पर शिवपुर के पास दो बाईकों में आमने सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाजपुरवा गांव निवासी रीता यादव तथा रामकला देवी घायल हो गई। मौका देख दूसरा बाइक सवार वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल महिला को सीएचसी शिवपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया।