जौनपुर जिला प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इसकी अवैध बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। इसी लापरवाही के चलते जौनपुर में एक और गंभीर घटना सामने आई है।पूर्व शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) हरीश चंद्र मौर्या दीवानी कचहरी जा रहे थे। जैसे ही वह सद्भावना पुल पार कर मच्छरहट्टा पहुंचे, अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा लिपट गया।