खालवा: रेप का प्रयास फिर महिला की हत्या, दो को उम्रकैदः खंडवा में सीताफल के बगीचे में मिली थी लाश,कोर्ट ने सुनाई सजा
Khalwa, Khandwa | Jun 18, 2026 रेप की कोशिश के दौरान एक महिला की हत्या के करीब साढ़े चार साल पुराने मामले में गुरुवार को सेशन कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने मोहन पिता बनवारी (24) और जयपाल पिता अंबालाल (30), दोनों निवासी पंधाना पर दो-दो हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे की है