खुरई: स्टेडियम में नियमों को ताक पर रखकर मेला, बच्चे की साइकिल चोरी, CCTV कैमरे भी नहीं
Khurai, Sagar | Jun 22, 2025 खुरई के नेहरू स्टेडियम में नियमों को ताक पर रखकर एक मेला संचालित किया जा रहा है, मेले में एक बच्चे की साईकिल चोरी हो गई जिसकी शिकायत रविवार शाम 5 बजे शहरी थाने में की गई है. बच्चे के पिता ने मेला संचालक से फुटेज देखकर साईकिल का पता लगाने को कहा तो पता चला कैमरे नहीं लगे है, पुलिस द्वारा नगर में लगे केमरो में देखने पर एक बच्चा साईकिल ले जाते दिखा है.