खुरई: बीना रोड पर निर्तला के पास कार और डम्फर पलटे, डम्फर चालक गंभीर रूप से घायल
Khurai, Sagar | Jun 22, 2025 रविवार शाम बीना रोड पर निर्तला गांव के पर एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डम्फर और कार पलट गई. जिसमें कार चालक तो सुरक्षित बच गया लेकिन डम्फर चालक गंभीर घायल हो गया, दरअसल डम्फर बीना रिफाइनरी से राखड़ भरकर सागर जा रहा था जबकि कार चालक सागर से बीना जा रहा था, निर्तला के पास डम्फर नें एक जेसीबी को ओवर टेक करने की कोशिश की तो सामने कार आ रही थी, जिससे घटना हुई