गिरिडीह: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने बाक्सिडीह रोड़ समेत शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर भ्रमण कर आमजनों से किया संवाद स्थापित
उप विकास आयुक्त ने शनिवार को 10 बजे तक बाक्सिडीह रोड़ समेत शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर भ्रमण कर आमजनों से संवाद स्थापित किया तथा विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेजों,प्रपत्र जमा करने की व्यवस्था तथा अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया ।।