शुक्रवार को करीब 1 बजे डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा झकलाय में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान विधायक ने व्यास गादी की पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि भागवत कथा का आयोजन समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।