धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में बंदर के बच्चे के सिर में फंसा स्टील का लोटा, खाने-पीने को तरसता बंदर का बच्चा, वीडियो वायरल
मंडी धनौरा स्थित मोहल्ला गांधी नगर में बुधवार दोपहर एक बंदर के छोटे बच्चे का सिर स्टील के लोटे में फंस गया। लोटा गले में इस कदर फंस गया कि बच्चा उसे खुद से बाहर नहीं निकाल पाया। अपनी जान बचाने और भूख-प्यास से व्याकुल यह बच्चा घंटों अपनी मां की पीठ पर चिपका रहा और दर्द से चीखता रहा।