ऊना: संतोषगढ़ में रेता ले जाने के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
सदर थाना ऊना के संतोषगढ़ में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नियमित चैकिंग के दौरान बिना नंबर वाले ट्रैक्टर को पकड़ा, जिसकी ट्रॉली में रेता भरा था। चालक सतनाम सिंह के पास कोई अनुमति नहीं मिली। जिलाधीश आदेशों की अवहेलना मानते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर व ट्रॉली कब्जे में ली। एसपी अमित यादव ने ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।