उदयपुर जिले के वल्लभनगर पंचायत समिति सभागार में ईआरओ एसडीएम किरण पाल की अध्यक्षता में मतदाता सूची के कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में ईआरओ किरण पाल ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पर्यवेक्षक से कमजोर कार्य धीमी गति वाले बूथ के बारे में समीक्षा कर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।