बारा: अव्यवस्थाओं के बीच सुजावन देव घाट पर हजारों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, नहीं की गई कोई व्यवस्था
घूरपुर थाना क्षेत्र के सुजावन देवघाट पर कल शनिवार को भाई दूज पर्व के दौरान हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आएंगे,जबकि आज शुक्रवार को श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया,जहां पर स्नान घाट की व्यवस्था नहीं की गई है ऐसे में श्रद्धालु अव्यवस्थाओं के बीच ही आस्था की डुबकी लगा रहे हैं,भाई दूज पर्व पर यमुना नदी में स्नान करने का पौराणिक महत्व माना जाता है।