नागौद: खोह गांव में बड़ा हादसा टला, ट्रक गड्ढे में फंसा—चालक सुरक्षित।
Nagod, Satna | Jun 12, 2026 खोह गांव में ऊँचेहरा एवं परमनिया मार्ग के बीच स्थित नहर पुलिया के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एक चार पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और उसके दो पहिये गड्ढे में फंस गए।घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद ट्रक चालक शाम 4 बजे तक होता रहा परेशान।