राजातालाब: कंटेनर की टक्कर से घायल ऑटो चालक की ट्रामा सेंटर में हुई मौत
कंटेनर की टक्कर से घायल ऑटो चालक की ट्रामा सेंटर में मौत वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के सकलपुर गांव के समीप शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कंटेनर का चालक धर्म काटा पर जाने के लिए मोड़ तभी एक इलेक्ट्रिक ऑटो उससे टकरा गया।