पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के करिहार गांव निवासी अंजली कुमारी के इलाज के दौरान ऑपरेशन के नाम पर 10,500 की वसूली का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, अंजली कुमारी 30 मई की सुबह सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद एमएमसीएच में भर्ती हुई थीं। दुर्घटना में उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था।