शाजापुर: गिरवर रोड पर नहर के पास खेत में पेड़ में लगी भीषण आग, 500 मीटर तक फैला धुआं, मची अफरा-तफरी
लालघाटी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गिरवर रोड स्थित नहर के पास एक खेत में खड़े पेड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग से उठता धुआं करीब 500 मीटर तक फैल गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।