शामली: शामली के अग्रसेन भवन में आयोजित श्री रामकथा में भगवान श्री राम के नामकरण संस्कार का किया गया वर्णन
Shamli, Shamli | Jun 25, 2026 गुरूवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के हनुमान धाम स्थित अग्रसेन भवन में श्री राम लखन सेवा समिति द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कथा व्यास दीपक महाराज ने श्रीराम के नामकरण संस्कार का वर्णन किया ओर नामकरण संस्कार का महत्व बताया। महाराज ने कहा कि नामकरण संस्कार में गुणों और भविष्य के स्वरूप को ध्यान में रखा जाता है।