गिरिडीह: देवरी थाना क्षेत्र के पतरवा चतरो में सड़क हादसे में महिला की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
देवरी थाना क्षेत्र के पतरवा चतरो निवासी जोधनी देवी की मौत सड़क हादसे में हो गई। बुधवार को साढ़े 11 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। स्वर्गीय शुकर रविदास की पत्नी जोधनी देवी घर के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक से इसे ठोकर लग गई। जिसके बाद यह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई।