कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज में भूसा मशीन की चिंगारी बनी आफत, देखते ही देखते ट्रैक्टर, ट्रॉली और गेहूं की फसल जलकर राख
गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के परसा और गोपालापुर सिवान में गुरुवार को भूसा मशीन से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते एक ट्रैक्टर, भूसा मशीन और ट्रॉली इसकी चपेट में आ गए। आग ने आसपास खड़ी गेहूं की फसल को भी पूरी तरह जलाकर राख कर दिया।