Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

'#कांग्रेस के युवराज जनता को कर रहे गु#म#राह'– #सीएम_धामी का ती#खा बयान #AwaazIndiaNational #Uttarakhand #BJP CMDhami #PushkarSinghDhami #Congress #RahulGandhi #politicsnews

MORE NEWS

उत्तराखंड सरकार में प्रभारी मंत्री उधम सिंह नगर प्रदीप बत्रा ने काशीपुर में 44.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया। उधम सिंह नगर को क्या-क्या मिला देखिए

उत्तराखंड सरकार में प्रभारी मंत्री उधम सिंह नगर प्रदीप बत्रा ने काशीपुर में 44.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया। उधम सिंह नगर को क्या-क्या मिला देखिए

Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 27, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 अगस्त को आएंगे हल्द्वानी, रुद्रपुर में कांग्रेस दिग्गजों ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 अगस्त को आएंगे हल्द्वानी, रुद्रपुर में कांग्रेस दिग्गजों ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 27, 2026

उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर के तहत आगामी 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी आ रहे हैं 8 अगस्त को हल्द्वानी आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत. उनके आगमन और हल्द्वानी में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए रुद्रपुर के एक निजी होटल में उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर के तहत आगामी 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी आ रहे हैं 8 अगस्त को हल्द्वानी आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत. उनके आगमन और हल्द्वानी में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए रुद्रपुर के एक निजी होटल में उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 27, 2026

काशीपुर 27 जुलाई, 2026 (सू0वि0)- माननीय परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मा0 मंत्री ने 31.35 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व 13.01 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मा0 मंत्री को कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि ने पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। परियोजनाएँ काशीपुर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। 
        सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री बत्रा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य हैं। उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जानकारी दी जा रही है और पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े मौके पर ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सकें। उन्होने कहा कि जनता की सरकार-जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्या सुन रही है और विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
       मा0 मंत्री ने कहा कि काशीपुर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है और इसके विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर काशीपुर रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल स्थिति, यात्रियों की समस्याओं और नए बस अड्डे की मांग पर परिवहन मंत्री श्री बत्रा ने कहा कि वर्तमान काशीपुर का बस स्टेशन काफी पुराना हो चुका है। वहां पेयजल, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इसे देखते हुए नए स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में छोटे-छोटे बस स्टॉप भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा पूरे जिले में आधुनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। काशीपुर, जसपुर, रामनगर और खटीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने के लिए लगभग 20 नई बसें संचालित करने की योजना है। इनमें इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख बस स्टैंडों के विकास का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन निगम ने 200 नई बीएस-6 बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिवाली से पहले नई बसें सड़कों पर उतरना शुरू हो जाएंगी। पुरानी बसों को भी आवश्यक मरम्मत और उन्नयन के बाद उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि काशीपुर को भी नई बसों का पर्याप्त आवंटन किया जाएगा। शेयरिंग टैक्सी चालकों की समस्याओं के संबंध में मंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर भी गंभीरता से काम कर रही है। पुरानी गाड़ियों के निस्तारण, नई व्यवस्थाओं और परिवहन से जुड़े सभी हितधारकों को राहत देने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर कार्य चल रहा है। आने वाले समय में टैक्सी संचालकों और यात्रियों दोनों को इसका लाभ मिलेगा। मा0 मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, परिवहन और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा काशीपुर को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।     
      विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चैहान, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि जनपद में शिविर लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही व पत्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। 
        इस दौरान प्रभारी मंत्री ने 13.01 करोड़ के नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 49 कार्यो का शिलान्यास व 31.35 करोड़ की काशीपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 01.97 करोड़ के 02 स्थानों पर पैकिंग कार्य, 20.43 करोड़ से नगर निगम के विभिन्न वार्डो में 77 स्थानों पर सड़क, नाली/नाला निर्माण कार्य, 01.80 करोड़ से नगर निगम सीमान्तर्गत  पीपीपी मोड में नगर के 10 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण कार्य, 7.15 करोड़ से निगम सीमान्तर्गत 05 स्थानों पर वैंडिग जोन निर्माण कार्य कराये जायेगें। 

       कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में 54 आवेदन एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।  
       शिविर में बवीता देवी को क्रेडिट कार्ड, दानिश को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार का चैक दिया गया व शकुन्तला देवी तथा रीना सिंह को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौपी गयी। 
      शिविर में नगर निगम, राजस्व, विद्युत, मत्स्य, कृषि, सैनिक कल्याण, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षण कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया।     
       इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, राज्य मंत्री सीमा चैहान, ब्लाक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मुख्य विकास अधिकारी दिनेश शाशनी, नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा गुरविंदर सिंह चंडोक, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, शालिनी नेगी सहित पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि मौजूद थे।
--------------------------------------
जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

काशीपुर 27 जुलाई, 2026 (सू0वि0)- माननीय परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मा0 मंत्री ने 31.35 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व 13.01 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मा0 मंत्री को कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि ने पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। परियोजनाएँ काशीपुर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री बत्रा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य हैं। उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जानकारी दी जा रही है और पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े मौके पर ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सकें। उन्होने कहा कि जनता की सरकार-जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्या सुन रही है और विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मा0 मंत्री ने कहा कि काशीपुर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है और इसके विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर काशीपुर रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल स्थिति, यात्रियों की समस्याओं और नए बस अड्डे की मांग पर परिवहन मंत्री श्री बत्रा ने कहा कि वर्तमान काशीपुर का बस स्टेशन काफी पुराना हो चुका है। वहां पेयजल, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इसे देखते हुए नए स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में छोटे-छोटे बस स्टॉप भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा पूरे जिले में आधुनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। काशीपुर, जसपुर, रामनगर और खटीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने के लिए लगभग 20 नई बसें संचालित करने की योजना है। इनमें इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख बस स्टैंडों के विकास का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन निगम ने 200 नई बीएस-6 बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिवाली से पहले नई बसें सड़कों पर उतरना शुरू हो जाएंगी। पुरानी बसों को भी आवश्यक मरम्मत और उन्नयन के बाद उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि काशीपुर को भी नई बसों का पर्याप्त आवंटन किया जाएगा। शेयरिंग टैक्सी चालकों की समस्याओं के संबंध में मंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर भी गंभीरता से काम कर रही है। पुरानी गाड़ियों के निस्तारण, नई व्यवस्थाओं और परिवहन से जुड़े सभी हितधारकों को राहत देने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर कार्य चल रहा है। आने वाले समय में टैक्सी संचालकों और यात्रियों दोनों को इसका लाभ मिलेगा। मा0 मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, परिवहन और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा काशीपुर को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चैहान, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि जनपद में शिविर लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही व पत्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने 13.01 करोड़ के नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 49 कार्यो का शिलान्यास व 31.35 करोड़ की काशीपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 01.97 करोड़ के 02 स्थानों पर पैकिंग कार्य, 20.43 करोड़ से नगर निगम के विभिन्न वार्डो में 77 स्थानों पर सड़क, नाली/नाला निर्माण कार्य, 01.80 करोड़ से नगर निगम सीमान्तर्गत पीपीपी मोड में नगर के 10 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण कार्य, 7.15 करोड़ से निगम सीमान्तर्गत 05 स्थानों पर वैंडिग जोन निर्माण कार्य कराये जायेगें। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में 54 आवेदन एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में बवीता देवी को क्रेडिट कार्ड, दानिश को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार का चैक दिया गया व शकुन्तला देवी तथा रीना सिंह को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौपी गयी। शिविर में नगर निगम, राजस्व, विद्युत, मत्स्य, कृषि, सैनिक कल्याण, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षण कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, राज्य मंत्री सीमा चैहान, ब्लाक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मुख्य विकास अधिकारी दिनेश शाशनी, नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा गुरविंदर सिंह चंडोक, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, शालिनी नेगी सहित पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि मौजूद थे। -------------------------------------- जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 27, 2026

सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम  बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।

खटीमा 27 जुलाई, 2026 

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला महोत्सव पखवाड़े पर खटीमा के ग्राम पंचायत भवन बंडिया में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर  गीता धामी ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए हम सभी को अपने आस पास पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने कहा केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। 

ग्राम प्रधान सोमनाथ मौर्य ने इस जनहितकारी पहल के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन एवं उसकी ट्रस्टी गीता धामी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा हरेला पर्व से लगातार ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण एवं पौधे वितरण किए जा रहे हैं,साथ ही गीता धामी के निर्देशन में फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, समाज कल्याण व पर्यावरण संरक्षण पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।

कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से आये डॉ अजय प्रभाकर ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों के कल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जनभागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रहा है। हरेला पर्व पखवाड़े पर आयोजित यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया साथ ही सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा,उप प्रधान अमित चौहान,पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रिंकू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जनता मौजूद थी।
------------------------------------------

सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण । खटीमा 27 जुलाई, 2026 उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला महोत्सव पखवाड़े पर खटीमा के ग्राम पंचायत भवन बंडिया में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीता धामी ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए हम सभी को अपने आस पास पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने कहा केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। ग्राम प्रधान सोमनाथ मौर्य ने इस जनहितकारी पहल के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन एवं उसकी ट्रस्टी गीता धामी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा हरेला पर्व से लगातार ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण एवं पौधे वितरण किए जा रहे हैं,साथ ही गीता धामी के निर्देशन में फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, समाज कल्याण व पर्यावरण संरक्षण पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है। कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से आये डॉ अजय प्रभाकर ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों के कल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जनभागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रहा है। हरेला पर्व पखवाड़े पर आयोजित यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया साथ ही सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा,उप प्रधान अमित चौहान,पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रिंकू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जनता मौजूद थी। ------------------------------------------

Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 27, 2026

'#कांग्रेस के युवराज जनता को कर रहे गु#म#राह'– #सीएम_धामी का ती#खा बयान #AwaazIndiaNational #Uttarakhand #BJP CMDhami #PushkarSinghDhami #Congress #RahulGandhi #politicsnews - Kichha News