शिवहर: कमरौली में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मुस्कान एवं खुशी को मोमेंटो देकर किया सम्मानित
जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने श्री बैजनाथ प्रसाद वर्मा मध्य विद्यालय कमरौली में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बिहार में क्रमशः सातवां एवं दसवां स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान कुमारी एवं खुशी कुमारी पिता सुरेंद्र कुमार गुप्ता को मोमेंटो देकर विद्यालय परिसर में सम्मानित किया है।