श्रीडूंगरगढ़: बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल, एक युवक को किया बीकानेर रेफर
क्षेत्र के गौरव पथ पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों पर सवार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इमरजेंसी मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में लालमदेसर निवासी 30 वर्षी