झांसी: झांसी में 3 मंजिला मकान में लगी आग, परिवार ने पड़ोसी की छत पर कूदकर बचाई जान, सामान जलकर हुआ खाक
Jhansi, Jhansi | Jun 12, 2026 झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्वामीपुरम कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। मकान के निचले दो फ्लोरों पर स्पेयर पार्ट्स और टायर रखे थे, जबकि तीसरी मंजिल पर परिवार के सदस्य सो रहे थे। धुआं कमरे में भरने पर उनकी नींद खुली। नीचे उतरने का रास्ता आग की लपटों से घिरा देख परिवार ने पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई।