बालाघाट: करंट लगने से युवक 25 फीट गहरे कुएं में गिरा, गंभीर रूप से घायल
लामता थाना क्षेत्र के ग्राम कटेगांव में करंट लगने से एक युवक 25 फीट गहरे कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राकेश पिता राजेश्वर गड़पाले (35) को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार राकेश गड़पाले खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उनके घर के पास स्थित कुएं में घरेलू उपय