सहजनवा: घघसरा में बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल: बाजार चौराहे पर हुआ हादसा, चालक फरार, वाहन किया गया ज़ब्त
गोरखपुर के घघसरा बाजार चौराहे पर शनिवार दोपहर बाद एक बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल की पहचान संतकबीर नगर जनपद के ग्राम केसर निवासी 45 वर्षीय अशोक सिंह के रूप में हुई है। टक्कर में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।