बदलापुर: पूरामुकुंद गांव में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरामुकुन्द गांव में स्थित जाफराबाद सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से उक्त गांव निवासी मजदूर धर्मेंद्र गौतम की मौत हो गई। जबकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक के शव को रेलवे ट्रैक से कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई