इचाक प्रखंड में केसीसी वितरण को लेकर शिविर आयोजित, 8 जनवरी से ऋण वितरण इचाक प्रखंड में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सरकार के निदेर्शानुसार प्रत्येक पंचायत में किसानों को केसीसी देना अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में इचाक प्रखंड में कुल 29,000 किसानों को केसीसी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।