मुरैना नगर: दो माह से पुलिस को चकमा दे रहा 1500 का इनामी आरोपी आखिरकार सैयद नहर पुलिया के पास दबोचा, भेजा गया जेल।
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामले में दो माह से फरार ₹1500 के इनामी आरोपी दिलीप गुर्जर को आज सोमवार सैयद नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी जनकपुर का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है।