कहरा: सहरसा पुलिस को मिली सफलता, 25 हजार का इनामी अपराधी हथियार और साथी के साथ सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Jan 18, 2026 सहरसा पुलिस कार्यालय में एसपी हिमांशु ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि 25 हजार के इनामी एवं 9 कांडों के वांछित अपराधी शशिभूषण कुमार उर्फ यश कुमार को उसके सहयोगी अमित कुमार के साथ सदर थाना क्षेत्र के संत नगर से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।इसकी गिरफ्तारी सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी है।