फारबिसगंज: धत्ता टोला में एक शिक्षक के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया
फारबिसगंज के किरकीचिया पंचायत के वार्ड संख्या 07 धत्ता टोला में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद पड़े घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नगद राशि सहित लगभग 07 लाख रुपया के जेवर जेवरात व अन्य समानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया.घटना के संदर्भ में पीड़ित दीनानाथ झा ने बताया कि वे सपरिवार मदनपुर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे.