हरिहरगंज: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाँवर में 39 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का हुआ वितरण: छात्रों में खुशी
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भाँवर में बुधवार को राज्य सरकार की साइकिल योजना के तहत छात्र-छात्राओं के बीच 39 साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पासवान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार मेहता एवं समाजसेवी हीरालाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।