बेगूसराय: तेघरा थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को उत्तर प्रदेश से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
तेघरा थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को उत्तर प्रदेश राज्य से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि तेघरा थाना में 01 लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है.