नौबतपुर: नौबतपुर में 20 हजार की छिनतई का खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार
नौबतपुर-लख सब्जी बाजार में हुई 20 हजार रुपये की छिनतई मामले का नौबतपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने जानीपुर थाना क्षेत्र के गोनपुरा निवासी छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट की रकम में से 10 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार बरामद की गई है। सोमवार की सुबह 11 बजे पुलिस ने बताया कि 12 जून को एक व्यक्ति बैंक से रुपये निकालकर