बदायूं: रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस ने युवक को टक्कर मारी, युवक की हालत गंभीर
Budaun, Budaun | May 30, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस ने 28 वर्षीय सुबोध शर्मा पुत्र रविकांत शर्मा निवासी गौतरा गांव थाना उसावां को टक्कर मार दी। जिससे सुबोध शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में राहगीरों ने सुबोध शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया है।