हरिहरगंज: हरिहरगंज रानी मैरिज हॉल में रौनियार वैश्य समाज की बैठक में एकता, शिक्षा और सामाजिक सहयोग पर जोर
हरिहरगंज शहर के रानी मैरेज हॉल में रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष रॉबर्ट गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में समाज से जुड़ी आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के विवाह में सहयोग तथा जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देनेपर हुई चर्चा।