बिरनी: उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में भारी अनियमितता! बिना सोलिंग के ही कर दी फर्श की ढलाई, संवेदक पर उठे सवाल
Birni, Giridih | Jun 4, 2026 बिरनी: प्रखंड के मंझलाडीह पंचायत में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य में कथित भारी अनियमितता सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने संवेदक पर निर्माण मानकों की खुली अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के फर्श की ढला