झालरापाटन: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत झालरापाटन चंद्रभागा नदी की सफाई की गई
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' के तहत शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे को झालरापाटन चंद्रभागा नदी के घाटों और पानी की सफाई की गई। नगर पालिका की ओर से इस दौरान नदी में फैली गंदगी को हटाया गया। सफाई अभियान का नेतृत्व तहसीलदार एवं नगर पालिका अधिकारी किया। जिसमें नगर पालिका के कर्मचारियों के अलावा शहर वासियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।