माकड़ी: ग्राम परोदा का युवक गोंडमा रोड में बाइक से गिरकर हुआ घायल,फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती
ग्राम परोदा का युवक नन्दकुमार पिता दयाराम गोड़मा रोड में बाइक से गिरकर घायल हो गया है जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती किया गया है । सोमवार को घायल युवक ने बताया कि वह बड़ेडोंगर से अपने घर बाइक से जा रहा इसी दौरान वह गोड़मा रोड में बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में उसके चेहरे पर चोट आई है । जिसका उपचार जारी है ।