छतरपुर नगर: भैंस चोरी मामले में ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत, सिविल लाइन पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के आरोप।
छतरपुर भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण ने आज 22 जून दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और थाना सिविल लाइन पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ग्राम सिमरिया निवासी अरविंद यादव ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 14 जून 2025 को उनकी चार भैंसें और एक पड़िया खेत से चोरी हो गई थीं, जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई।