निवाड़ी: कलेक्टर ने अन्नकूट पूजा कर की ज़िलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, बुंदेली पकवानों का लगाया भोग
Niwari, Niwari | Oct 22, 2025 निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने आज 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे अधिकारियों के साथ ओरछा श्री रामराजा मंदिर में पारंपरिक रूप से मंत्रोच्चार के साथ अन्नकूट पूजा कर जिलेवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। पूजन उपरांत गोवर्धन महाराज को बुंदेली पकवानों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन उपस्थित रहे।