टाटगढ़: नाईकला में पैंथर का आतंक: घर के बाहर बंधे बछड़े पर हमला, ग्रामीणों में दहशत
Tatgarh, Ajmer | Jun 15, 2026 टॉडगढ़। सोमवार रात 9 बजे जानकारी अनुसार जिले के नाईकला गांव में रात पैंथर (तेंदुए) की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। पैंथर ने रिहायशी क्षेत्र में घुसकर एक घर के बाहर बंधे गाय के बछड़े पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर मौके पर पहुंचने से बछड़े की जान बच गई, लेकिन घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल